Bihar weather: पटना तप रहा, सीमांचल भीग रहा! बिहार में एक साथ 14 जिलों हीट वेव की चेतावनी जारी, घर से निकलने से करें परहेज, 28 जून से बदलेगा मौसम का मंजर

Bihar weather:बिहार का मौसम इन दिनों अजीबो-गरीब और विरोधाभासी रंग दिखा रहा है। एक ओर आसमान से राहत की बूंदें बरस रही हैं, तो दूसरी ओर तपती हवाएं लोगों का जीना मुहाल कर रही हैं।

Bihar weather
पटना तप रहा, सीमांचल भीग रहा! - फोटो : social Media

Bihar weather:बिहार का मौसम इन दिनों अजीबो-गरीब और विरोधाभासी रंग दिखा रहा है। एक ओर आसमान से राहत की बूंदें बरस रही हैं, तो दूसरी ओर तपती हवाएं लोगों का जीना मुहाल कर रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक आज यानी गुरुवार को भी राजधानी पटना समेत दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार के 14 जिलों में लू (हीट वेव) जैसे हालात बने रहने की पूरी आशंका है। वहीं सीमांचल के सभी जिलों के लिए भारी बारिश और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटे में बिहार के मौसम ने कई रूप दिखाए। मंगलवार और बुधवार की देर रात पटना सहित कई जिलों में गरज-तड़क के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली। लेकिन दिन चढ़ते ही पछुआ हवाओं के असर से तापमान में तेज उछाल दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया, जिसके कारण हीट वेव की स्थिति बन गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को पटना समेत राज्य के 14 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह से ही कई जिलों में लोग भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे हैं। हालत यह है कि एक ही दिन में बारिश और लू दोनों का असर देखने को मिल रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

हालांकि राहत की खबर भी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 28 जून से मानसून की गतिविधियां तेज होने लगेंगी। आसमान में घने बादल छाने की संभावना है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लू तथा भीषण गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने तक तापमान में उतार-चढ़ाव और गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। ऐसे में धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।