बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही शिक्षिका से मनचले से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही शिक्षिका से मनचले से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

AURANGABAD : औरंगाबाद के एक मनचले ने ट्युशन पढ़ाने वाली ट्युटर के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाकर ट्यूटर घर लौट रही थी। 


इसी दौरान मनचले ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना रतनुआ गांव के पास की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर औरंगाबाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि बुधवार को वह ट्यूशन पढ़ाकर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में मोबाइल टावर के पास चंदन सिंह ने उसे दबोच लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। 

बताया जाता है कि पीड़िता विवाहित है और उसके पति का मानसिक संतुलन सही नही है। उसकी एक सात साल की लड़की भी है। इसी कारण वह ट्यूशन पढ़ाकर परिवार चलाती है। महिला थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट  

Suggested News