केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के करीबी मशहूर व्यवसायी ने गोली मारकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

VAISHALI : जिले में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ चर्चित व्यवसाई गुड्डू सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है की उन्होंने अपने लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मार ली है। सोनपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है। बता दें की हाजीपुर में रोहित हीरो के अलावा कई अन्य व्यवसाय से गुड्डू सिंह जुड़े हुए हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक बीते हफ्ते कई दिनों तक अचानक गायब होने के बाद वे लौटकर घर वापस आये थे। इसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। घटना की सूचना पर पुलिस उनके आवास पर पहुंच गयी है। साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है। 

बताया जा रहा है की गुड्डू सिंह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बेहद करीबी माने जाते थे। हालाँकि किस वजह से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट