बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GAYA NEWS : सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

GAYA NEWS : सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

GAYA : जिले के शेरघाटी NH 2 पर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निकट मंगलवार की दोपहर पल्सर सवार ने महिला को धक्का मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक 30 वर्षीय महिला मानती देवी हरि यादव की पत्नी थी। वह थाना क्षेत्र के उदनबिघा गांव की रहने वाली है। 

घटना के वक्त मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला शेरघाटी की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान डोभी की ओर से तेज रफ्तार में पल्सर बाइक पर सवार आ रहे युवकों ने धक्का मार दिया। जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।  इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने औपचारिक इलाज के बाद गया मगध मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। 

गया जाने के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. उधर बाइक सवार इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News