बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी के इस बड़े पार्टी कार्यालय के सामने महिला ने खुद को किया आग के हवाले, मचा हड़कंप

यूपी के इस बड़े पार्टी कार्यालय के सामने महिला ने खुद को किया आग के हवाले, मचा हड़कंप

LUCKNOW: यूपी में मंगलवार की सुबह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बड़े पार्टी कार्यालय के सामने एक महिला ने खुद को आग लगा ली है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पूरा मामला लखनऊ में गौतमपल्ली स्थित सपा कार्यालय के पास का है। पार्टी कार्यालय से चंद कदम की दूर पर एक महिल ने मंगलवार सुबह खुद को आग लगा ली।

आस पास मौजूद लोगों ने महिला को बचाने के लिए शोर मचाया। कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं सूचना पर गौतमपल्ली पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले को लेकर इंस्पेक्टर गौतमपल्ली वेद प्रकाश ने बताया कि, सुबह उन्नाव पुरवा निवासी महिला बच्चों के साथ सपा दफ्तर के करीब जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के पास पहुंची। 

उसके साथ बच्चा भी था। अचानक से महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी हजरतगंज अरविद वर्मा के मुताबिक शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आई है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। 

महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गय है। महिला का नाम अंजली बताया जा रहा है। अंजली उन्नाव के ग्राम छत्ताखेड़ा थाना पुरवा की रहने वाली है। जानकारी अनुसार पति और पारिवारिक जनों पर प्रताड़ित करने, पीटने का आरोप लगा है। DCP मध्य रवीना त्यागी ने कहा- गौतम पल्ली एरिया के विक्रमादित्य मार्ग पर महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया, आगे की जांच की जा रही है, महिला 70 फीसदी जल चुकी है, महिला के खिलाफ पुरवा थाने में मुकदमा दर्ज है, मामले की जांच की जा रही है।

लखनऊ से संजय पाल की रिपोर्ट

Suggested News