बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में घास काटने गयी महिला की पईन में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में घास काटने गयी महिला की पईन में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले के सारे थाना इलाके के जगरनाथपुर गांव में पइन में डूबकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका के 2 छोटे छोटे बच्चे हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। मृतिका राजा राम पासवान की 40 वर्षीया पत्नी उषा देवी बताई जा रही है। 

घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम मवेशी के चारा के लिए घास काटने के लिए खेत गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी। तब परिजन खोजबीन करने लगे। रात भर आस पास के इलाके के खोजबीन के बाद थक हार कर वापस घर लौट आए। इसी बीच ग्रामीणों की नजर पइन में साड़ी पर गया। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और शव को बाहर निकाला। 

सारे थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार ने बताया कि परिजन डूबने से मौत बता रहे है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News