नालंदा में कुएं की जहरीली गैस से युवक की हुई मौत, दूसरा हुआ बेहोश, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

नालंदा में कुएं की जहरीली गैस से युवक की हुई मौत, दूसरा हुआ

NALANDA : जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में कुएं में बोरवेल बनाने के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बेहोश हो गया। मृतक की पहचान कमलेश प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में की गयी है। 


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीणों की हुजूम मौके पर उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष घटनास्थल के समय पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को कुएं से बाहर निकाला।

Nsmch

मुखिया अशोक साव ने बताया कि युवक धान की पटवन के लिए खेत गया हुआ था। इसी दौरान बोरवेल खराब होने पर ठीक करने के लिए गांव के एक युवक के साथ कुएं में उतरा। उसी दौरान जहरीली गैस से बेहोश होकर कुएं में गिर गया। जबकि दूसरा युवक तुरंत बाहर निकल गया। जिससे उसकी जान बच गई। 

परवलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीँ मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि के तहत 3000 दिए गए हैं। उधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट