ब्रिटानिया फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे युवक की सुबह-सुबह गोली मारकर की हत्या, परिजनों ने कहा - पुलिस की लापरवाही के कारण गई जान

HAJIPUR : हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर सेंट्रल बैंक के निकट बाइक सवार बदमाशों ने एक युवकों की गुरुवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक रहीमपुर के ऊंचा डीह निवासी बलिराम सिंह उर्फ बल्लम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार बताया गया है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग घटनास्थल पर एसपी के बुलाने की मांग पर डटे है। बताया जाता है कि युवक ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री से ड्यूटी करके लौट रहा था इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी युवक को 5 से 6 गोली मारी गई है।
बताया जाता है कि पूर्व में भी युवक को जान मारने की धमकी दी जा रही थी युवक के पिता ने इसके लिखित शिकायत बिदुपूर थाने में किया था। शिकायत दर्ज होने के पश्चात भी बिदुपुर थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।