बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में युवक की गोली मारकर हत्या, जिन दोस्तों के साथ यज्ञ देखने गया, उन्होंने ने ही ले ली आहुती

आरा में युवक की गोली मारकर हत्या, जिन दोस्तों के साथ यज्ञ देखने गया, उन्होंने ने ही ले ली आहुती

ARA :  भोजपुर जिले में फिर एक हत्या की वारदात हो गई है। इस बार मामला नवादा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव थाना क्षेत्र के बहिरो गांव स्थित गैस गोदाम के पास मिला। लोगों ने बताया कि मृत छात्र नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी बुधन पासवान का 18 साल का बेटा साहिल कुमार उर्फ भोला है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष कमल जीत और अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।

बताया गया कि साहिल ने मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता ने बताया कि रविवार की रात वह आठ बजे गांव के ही तीन-चार लड़कों के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव में यज्ञ देखने गया था। वहां जाने के बाद मोबाइल पर करीब दस बजे रात तक उससे बात हुई थी। इसके बाद उससे कोई बात नहीं हुई। 

एक घंटे में घर आने की बात कही, सुबह मिली मौत की खबर

पिता ने बताया कि फोन पर उसने कहा था कि एक घंटे में वह घर आ जाएगा। जब देर रात घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच सोमवार की सुबह अचानक मालूम हुआ कि एक लड़के का शव गांव में ही स्थित गैस गोदाम के पास पड़ा है। सूचना पाकर जब वहां पहुंचे तो देखा कि साहिल को किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

दोस्तो पर गहराया शक

पिता बुधन पासवान ने यज्ञ में उसके साथ गए चार लड़कों पर ही गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मामले में सभी दोस्त फरार बताए जा रहे हैं। जिससे हत्या में उनके शामिल होने का शक और ज्यादा गहरा हो गया है। फिलहाल, उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

सब्जी बेचते हैं साहिल के पिता

बताया जाता है कि मृत छात्र दो भाई व पांच बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में मां हेवांती देवी व पांच बहन नीतू देवी, प्रियंका देवी, प्रीति देवी, खुशबू देवी, नंदनी देवी और एक भाई करण कुमार है। मृत छात्र के पिता बहारो लख सब्जी बेच कर परिवार चलाते है।


Editor's Picks