BIHAR NEWS : ममेरी बहन की शादी में आये युवक की करंट की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : बांका नगर पंचायत के महमदपुर गांव में डीजे बजाने के क्रम में करंट लगने से एक18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक शंभूगंज थाना क्षेत्र में गिद्धौरा गांव का सोनू पासवान था। परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां डॉ. सुनील चौधरी ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार सोनू पासवान अपने ननिहाल महमदपुर ममेरी बहन के शादी समारोह में भाग लेने आया था। जहां डीजे बजाने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क आ जाने से मुर्छित होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने विद्युत प्रवाहित तार को काफी मशक्कत के बाद सोनू के शरीर से अलग किया।

घटना से महमदपुर गांव में  काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मृतक युवक के मामा पंकज पासवान ने बताया की उसकी पुत्री की शादी बुधवार को थी। परिजन शादी समारोह में भाग लेने आये थे। 

डीजे बजाने के क्रम में भांजा सोनू विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने मुर्छित होकर गिर पड़ा था। जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां डाक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। बताया कि कल बारात आने वाला था। शादी की पूरी तैयारी कर लिया गया था। लेकिन इस घटना से अब बेटी का हाथ पीला नहीं कर पायेंगे।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट