बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज भैयादूज : बहनों ने भाईयों के लिए लंबी उम्र की कामना की, सुबह से ही घर के आंगन में दिखी रौनक

आज भैयादूज : बहनों ने भाईयों के लिए लंबी उम्र की कामना की, सुबह से ही घर के आंगन में दिखी रौनक

नवादा... जिले भर में सोमवार को भैयादूज का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र की कामना की। इसके पूर्व सुबह स्नान कर बहनों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद घरों में गोधन कूट भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। सुबह से ही भैयादूज को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान बहनें सुबह उठकर स्नान कर निर्जला उपवास रख भगवान को 56 भोग लगा कर पूजा-अर्चना की। 

बहनों ने अपने घर के आंगन व दरवाजे के समीप एक साथ जुटकर अन्नकूट किया। इस दौरान बहनों ने समाठ, फूलमाला, अक्षत, रोड़ी, रेंगनी का फूल, कद्दू का फूल समेत अन्य समानों का अन्नकूट कर अपने भाई को तिलक लगाकर उसके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही ब्राहमणों को भोजन कराकर वस्त्र समेत अन्य समान दान किया। इस दौरान पूजा-अर्चना को लेकर मोहल्लों में सुबह से ही जगह-जगह पर बहनों की भीड़ लगी रही। 

बता दें कि दीपावली का अंतिम त्योहार भैयादूज है जिसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को मनाया जाता है।

Suggested News