DESK : ग्रहों की स्थिति के बारे में चर्चंचा करें तो चंद्रमा वृषभ राशि में है. शुक्र और राहु मिथुन राशि में हैं. मन की स्थिति थोड़ी बेहतर होगी. मनोबल बढ़ेगा लेकिन साथ में मानसिक चंचलता भी बढ़ सकती है. आइए अब बात करते हैं राशिफल की....
मेष- धनागमन होगा लेकिन जुआ, सटटा, लॉटरी में पैसे नहीं लगाने हैं। कहीं भी निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, व्यापार ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति भी ठीक चल रही है। मां काली की अराधना करते रहें।
वृषभ- मानसिक चंचलता से बचें। उर्जा का संचार होगा आपमें। लेकिन स्वास्थ्य मध्यम ही रहेगा क्योंकि शुक्र और राहु एक साथ चल रहे हैं। लग्नेश आपके शुक्र हैं। प्रेम ठीक ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप ठीक हो रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
मिथुन- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। काल्पनिक भय और खर्च से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मन अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार तीनों बड़ी अच्छी गति से चल रहा है। भगवान शिव की शरण में बने रहें।
सिंह- शासन, सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी चौकरी में इजाफा होगा। प्रोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या- स्थिति में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। व्यापार ठीक ठाक है। भाग्यवश कुछ काम भी बनेगा। प्रेम की स्थिति में मध्यम गति से आगे चलता रहेगा। मां काली की शरण में बने रहें।
तुला- चोट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। भावनाओं में न बहें। थोड़ा बचकर पार करें। रिस्क न लें। लग्नेश राहु के साथ संक्रमित हैं और चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों में बहुत संजीदा होकर आगे बढ़ें। मां काली की शरण में बने रहें।
वृश्चिक- नवप्रेम का आगमन सम्भव है। जीवनसाथी के साथ मजेदार समय बीतेगा। अवकाश सा महसूस करेंगे। आनंददायक जीवन बीतेगा। स्वास्थ्य,प्रेम, व्यापार तीनों अच्छा चल रहा है। कोई भी सफेद वस्तु किसी गरीब को दान करें, अच्छा होगा।
धनु-विरोधी परास्त होंगे लेकिन स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। थोड़ा जल बढ़ा दें। मूत्र रोग से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक ठाक है। व्यापार भी मध्यम गति से चलेगा। मां काली की शरण में जाएं अच्छा होगा।