बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में किया गया झडोतोलन, पढ़िए पूरी खबर

रांची के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में किया गया झडोतोलन, पढ़िए पूरी खबर

RANCHI : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के द्वारा 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभाविप प्रदेश कार्यालय में रांची महानगर के अध्यक्ष आनंद ठाकुर एवं महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश ने झंडोत्तोलन किया.

 इस मौके पर रांची महानगर अध्यक्ष आनंद ठाकुर ने कहा कि भारतवर्ष के आध्यात्मिक मूल्यों, वसुधैव कुटुम्बकम् जैसे दिव्य-भावों,ज्ञान-आलोक और प्राच्य-आर्ष विद्या का सर्वत्र विस्तार हो. वहीँ रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश ने कहा कि 15 अगस्त का दिन कहता है, आज़ादी अभी अधूरी है. सपने सच होने को बाकी,रावी की शपथ न पूरी है. 

उन्होंने कहा की अखंड भारत का संकल्प जन-जन के मन का संकल्प बने. अप्रतिम त्याग और बलिदान से माँ भारती को ब्रितानी परतंत्रता से मुक्त कराने वाले हुतात्माओं को कोटिशः नमन है एवं हम सभी आज के पावन अवसर पर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों. 

मौके पर अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, रांची महानगर अध्यक्ष आनंद ठाकुर, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख विशाल सिंह, एसएफएस प्रमुख कंजिव, प्रदेश कार्यालय मंत्री अनिकेत अमन, जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह, रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश, रांची रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीरज कुमार, रांची महानगर सह मंत्री अनिकेत, श्याम वर्मा सोनू, दिशा, आदित्य, मोहित, सुमित साहू , रितेश, नंदराज इत्यादि उपस्थित हुए.

रांची से मोइजुद्दीन की रिपोर्ट 

Suggested News