बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एसिड अटैक, 8 लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एसिड अटैक, 8 लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर

GOPALGANJ : जिले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। इस घटना में 8 लोग झुलस गए है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना जिले के जलालपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में आठ लोग झुलस गये। 

एसिड अटैक में घायल सभी को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फैयाज अली, मोहम्मद हसरुद्दीन और मुस्ताक आलम की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि जलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात का लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष शुक्रवार को एक बार फिर आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंक दिया। इस हादसे में आठ लोग झुलस गये। घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Suggested News