पटना की सड़कों पर खास अंदाज में एसीएस एस. सिद्धार्थ, फर्राटा दौड़ाई स्पोर्ट्स बाइक, सड़क किनारे लिया लिट्टी चोखा का आनंद
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी अफसर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ पटना की सड़कों पर सैर करते हुए दिखे। एस. सिद्धार्थ हेलमेट लगाए स्पोर्ट्स बाइक से रफ्तार का आनंद ले रहे थे। वहीं एस सिद्धार्थ की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं स्पोर्ट्स बाइक से सड़कों की सैर करते हुए अपर मुख्य सचिव दानापुर पहुंचे। जहां वह सड़क किनारे लगे लिट्टी-चोखे के ठेले पर लिट्टी-चोखा का आनंद लिए। साथ ही उन्होंने आसपास के लोगों से बातचीत की। इस दौरान वे लिट्टी बनाते भी दिखे। बता दें कि, एस. सिद्धार्थ अक्सर सादे लिबास में पटना की सड़कों पर घुमते नजर आ आए हैं। एस सिद्धार्थ कभी सड़कों पर सब्जी खरीदते, कभी कचौड़ खाते, कभी रिक्शे पर घुमते तो कभी चाय की चुसकी लेते हुए नजर आते हैं। उनके निराले अंदाज की अकसर तारीफ की जाती है।

एस सिद्धार्थ सिर्फ अपने काम के लिए नहीं, अपने अच्छे व्यवहार और स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी सादगी का आलम यह है कि वे बिना किसी तामझाम और सेक्योरिटी के आम आदमी की तरह स्कूल पहुंच जाते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि शिक्षक और अधिकारी उन्हें पहचान भी नहीं पाते। सड़क पर स्कूली बच्चों को देखते ही वह अपने वाहन से उतरकर उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। उनसे पढ़ाई और स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछने लगते हैं।

