बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजीव ब्रह्मर्षि की रिहाई के लिए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, भड़काऊ पोस्ट के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

राजीव ब्रह्मर्षि की रिहाई के लिए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, भड़काऊ पोस्ट के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

VAISHALI : सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार हिंदू पुत्र संगठन के संस्थापक राजीव ब्रह्मर्षि की रिहाई के लिए तमाम हिंदू संगठन एक मंच पर दिखाई पड़ रहे हैं। बिहार के विभिन्न जिलों से आए हुए कार्यकर्ताओं की ओर से हाजीपुर के गांधी चौक पर प्रदर्शन के माध्यम से राजीव ब्रह्मर्षि के रिहाई की मांग की गई। 


बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुब्हानी पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके ही द्वेषपूर्ण खेल से आज हिंदू पुत्र संगठन के संस्थापक राजीव ब्रह्मर्षि जेल में है। जबकि उन्होंने किसी भी प्रकार का कोई भी भड़काऊ बयान नहीं दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने पोस्ट डिलीट भी कर दिया था। इसके बावजूद उनकी उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। उन्होंने कहा की अगर जल्द हमारी मांग नहीं मानी जाती है कोई जुलूस क्रांति में बदल जाएगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। 

गौरतलब है की एक सप्ताह पूर्व 6 जुलाई की सुबह राजीव रघुवंशी ने एक वीडियो हिंदू समुदाय के लोगों को आगाह करते हुए पोस्ट किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत ही उसे डिलीट भी करवा दिया था। लेकिन इस बात की जानकारी राज्य मुख्यालय तकनीकी सेल को हो चुकी थी और राज्य मुख्यालय के निर्देश पर ही गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने गिरफ्तार कर राजीव अमरजीत 6 जुलाई को जेल भेज दिया था।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News