बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'ये रिश्ता क्या कहलाता' और 'अनुपमा' जैसे सीरियल में नजर आए एक्टर ऋतुराज का हुआ निधन, 59 वर्ष के उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

'ये रिश्ता क्या कहलाता' और 'अनुपमा' जैसे सीरियल में नजर आए एक्टर ऋतुराज का हुआ निधन, 59 वर्ष के उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

DESK: टीवी जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 59 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनकी निधन हो गई है। उनकी मौत की पुष्टि उनेक दोस्त ने की है। उनके दोस्त ने बताया कि उनको पैंक्रियाज से जुड़ी दिक्कत भी हुई थी। बता दें कि, ऋतुराज कुछ दिन पहले ही अनुपमा में सीरियल में नजर आए थे। 

ऋतुराज ने अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, दीया और बाती हम, हिटलर दीदी, सीआईडी, श्शश कोई है और 90 के दशक के सीरियल्स बनेगी अपनी बात और तोल मोल के बोल जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। वह शाहरुख खान के साथ डर और बाजीगर में भी काम कर चुके हैं। 

जानकारी के अनुसार ऋतुराज के दोस्त अमित बहल ने बताया, कार्डिएक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। कुछ वक्त पहले वह पैंक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल गए थे। वहां से वापस आने के बाद घर पर थे और दिल से जुड़ी समस्या की वजह से निधन हो गया।

ऋतुराज की मौत की खबर से मनोरंजन जगत में शोक है। ऋतु आशिकी, मेरी आवाज ही पहचान है, तड़प, बद्रीनाथ की दुलहनिया, सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Suggested News