पटना में पकड़ाए अफगानी नागरिक ने बढ़ाई बिहार पुलिस की टेंशन ! जांच में हुए कई खुलासे, जाने कैसे आया बिहार?

पटना में पकड़ाए अफगानी नागरिक ने बढ़ाई बिहार पुलिस की टेंशन

PATNA: राजधानी पटना में बीते दिन एक अफगानी मूल के युवक की पहचान छिपाकर रहने का मामला सामने आया था। इस मामले में पटना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अफगानी युवक की पहचान बलि खान के रुप में हुई है। इस खुलासा के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है कि, बलि खान (अफगानी मूल के नागरिक) पटना में विगत कई वर्षों से रह रहा था। जिसका खुलासा पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों ने पटना एसएसपी को पत्राचार कर इसकी जानकारी दी है। 

जिसके बाद पटना पुलिस के पासपोर्ट अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान वरीय पुलिस अधिकारी ने आदेश पर शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए गांधी मैदान थाना क्षेत्र के डीएसपी 2 प्रकाश कुमार ने बताया कि गांधी मैदान थाने में उक्त व्यक्ति बलि खान पर पासपोर्ट अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित बलि खान मूलतः अफगानिस्तान का रहने वाला है। पटना में विगत दो दशकों से कपड़े का व्यापार कर रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने के दौरान आरोपित बलि खान के पासपोर्ट  पर शक हुआ। जिसके बाद इन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसने पासपोर्ट और एड्रेस वैरिफिकेशन को लेकर बिहार पुलिस से मुंबई पुलिस ने संपर्क साधा जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। डीएसपी 2 प्रकाश कुमार ने कहा कि जांच और पूछताछ में अफगानिस्तानी बलि खान ने गांधी मैदान थाना पुलिस को बताया है कि उनके पूर्वज भारत आए थे।

जिस दरम्यान ये पटना व्यवसाय के लिए आए और गांधी मैदान थाना क्षेत्र के फ्रेजर रोड स्थित अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर कपड़े का व्यापार वर्षों से कर यही रह रहा था हालांकि भारतीय नागरिकता इसे मिली है या नहीं इसकी जांच जारी है। वहीं पटना में इनका विदेश भ्रमण के लिए आधार कार्ड , पैन कार्ड कैसे बना इसकी जांच भी हर बिंदुओं पर पुलिस की जारी है। पुलिस ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर उक्त अफगानी मूल के व्यक्ति बलि खान पर पासपोर्ट अधिनियम सहित अन्य कई धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।


पटना से अनिल की रिपोर्ट