बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में अफ्रीकन स्वाईंन फीवर ने दिया दस्तक, कई सूअरों की हुई मौत, जांच के लिए पहुँची डॉक्टरों की टीम

खगड़िया में अफ्रीकन स्वाईंन फीवर ने दिया दस्तक, कई सूअरों की हुई मौत, जांच के लिए पहुँची डॉक्टरों की टीम

KHAGARIA : खगड़िया में अफ्रीकन स्वाईंन फीवर ने दस्तक दे दिया है। यह बीमारी सूअरों में तेजी से फैल रहा है। लिहाजा जिले के अधिकांश सूअर अफ्रीकन स्वाइन फीवर से ग्रसित हो गए हैं। जिसका खुलासा भोपाल लेब में सूअर के सेंपलिंग जांच में हुआ है। 


अफ्रीकन फीवर से ग्रसित होने के कारण पिछले कई दिनों से खगड़िया शहरी इलाके में सूअरों की मौत हो रही है। सूअरों की हो रही मौत से वातावरण प्रदूषित होने और बीमारी फैलने की आशंका के मद्देनजर पटना से पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान की एक टीम खगड़िया पहुंची है। जिसमें चार विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल है। 

इन विशेषज्ञ डॉक्टर की मौजूदगी में सूअरों को एक साथ मारने का काम किया जा रहा है। टीम के डॉक्टर ने कहा कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर सूवरो के बीच फैलता है। यह बीमारी हूमेन बिंग में नहीं फैलता है। लेकिन सूअरों के मरने से वातावरण प्रदूषित होगा, जिससे लोगों को भी बीमारियाँ हो सकती है।

हालाँकि उन्होंने कहा की बीमारी फैलने की आशंका है। लिहाजा पिग को कलिंग किया जाना जरूरी है। वहीँ डॉक्टरों ने कहा की बिहार के सात जिलों में यह फ़ैल चूका है। खगड़िया सातवां जिला है।  

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News