बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति से हुए झगड़े के बाद रात में नौ साल की बेटी के घर से निकली विवाहिता, दो दिन बाद गांव के पोखरे में मिला दोनों का शव

पति से  हुए झगड़े के बाद रात में नौ साल की बेटी के घर से निकली विवाहिता, दो दिन बाद गांव के पोखरे में मिला दोनों का शव

ARA : भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव स्थित पोखर से मां बेटी का शव बरामद किया गया है। शव के मिलने से गांव में आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। दोनों की पहचान शिव नारायण सिंह की पत्नी सुमन देवी (26) और बेटी शिवानी कुमारी (9) के रूप में हुई है। बताया गया कि राखी वाले दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुमन देवी बेटी को लेकर घर से निकल गई थी। अगले दिन दोनों की मौत की खबर सामने आई। मामले में मृतक के मायके वालों ने दहेज के लिए दोनों की हत्या का आरोप लगाया है।

12 साल पहले हुई शादी

मृतका के भाई रितेश यादव ने बताया कि उसने अपनी बहन सुमन देवी की शादी साल 2012 में जून के महीने में सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी हरे कृष्णा सिंह के बेटे शिव नारायण सिंह से की थी। शादी के छह महीने बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे मारपीट व प्रताड़ित करते थे। उन लोगों ने सोने की चेन की मांग की। सोने का चेन बनवा कर उन्हें दिया गया। 

भाई ने बताया कि कुछ दिन बाद वह बाइक की मांग करने लगे। इसके बाद मायके पक्ष ने कहा कि सही समय आने पर बाइक दे दिया जाएगा। हालांकि, इसके बाद बात खत्म हो गई थी। इसी बीच पति शिव नारायण सिंह सोमवार को राखी लेकर चौरी थाना क्षेत्र के भीकमपुर पत्नी के मायके आए थे, शाम में घर वापस लौटे थे। लौटने के बाद पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मृतका के भाई ने कहा कि जीजा ने बहन की पिटाई कर दी गई। उसी समय उसके बहन ने फोन कर इसकी सूचना उसे दी। सूचना पाकर वह अपने साले के साथ उनके घर पहुंचे और दोनों को समझा कर रात करीब दस बजे घर वापस लौट रहे थे। 

अभी वह बीच रास्ते में ही था, कि उसके जीजा ने फोन कर कहा गया कि तुम्हारी बहन और भांजी घर से कहीं चली गई है। इसके बाद वे लोग बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। वहां पहुंचने के बाद पूरी रात और दूसरे दिन शाम तक उन दोनों की काफी खोजबीन की गई।

खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद वह सहार थाना में पहुंचे और इसकी शिकायत थानाध्यक्ष से की। जिसके बाद सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने उसके जीजा शिव नारायण सिंह को थाने पर बुलाया। थाने पर पहुंचने के बाद उसके जीजा ने कहा कि मुझे रात भर का समय दिया जाए। 

इसके बाद उसके जीजा के गांव वालों ने बोला कि तुम्हारी बहन और भांजी नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवर्था गांव चली आई है। जब वह घर जा रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव के उत्तरवारी टोला स्थित पोखरा से उनकी बहन सुमन देवी व भांजी शिवानी का शव बरामद किया गया है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं, दूसरी ओर मृतका के भाई रितेश यादव ने अपने जीजा शिव नारायण सिंह, उसके भाई विमलेश कुमार व सास पर मारपीट कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से अपनी बहन सुमन देवी व भांजी शिवानी कुमारी के शव को पोखरा में फेंकने का आरोप लगाया है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।



Suggested News