बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

MCD में आप की जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल को चाहिए पीएम मोदी का आशीर्वाद ... क्या है इसका मतलब

MCD में आप की जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल को चाहिए पीएम मोदी का आशीर्वाद ... क्या है इसका मतलब

DESK. दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी (APP) को जीत मिली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल चुनाव में मिली जीत के बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि मैं दिल्ली की सफाई के लिए प्रधानमंत्री का आशीर्वाद चाहता हूं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इतनी बड़ी जीत के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई। दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे और अपने भाई को इस लायक समझा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे दी। लोगों ने हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की जिम्मेदारी दी थी, हमने काम कर दिखाया। आज दिल्ली के लोगों ने हमें सफाई करने, भ्रष्टाचार दूर करने और पार्कों को ठीक करने की जिम्मेदारी दी है।" 

केजरीवाल ने कहा, "जितने उम्मीदवार जीते हैं, उन्हें बहुत-बहुत बधाई। सबको मिलकर काम करना है। मेरी सबसे अपील है। राजनीति आज तक थी। हमें मिलकर काम करना है। मैं बीजेपी, कांग्रेस सभी का सहयोग चाहता हूं। जिन लोगों ने हमें वोट दिया उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनसे कहना चाहता हूं कि पहले आपका काम करेंगे।"

केंद्र सरकार का सहयोग चाहिए : आप प्रमुख ने कहा, "हमें दिल्ली को ठीक करने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग चाहिए। मैं प्रधानमंत्री का आशीर्वाद चाहता हूं। दिल्ली को साफ करना है। कूड़ा ठीक करना है। इसमें सबकी ड्यूटी लगेगी। अकेले हमसे नहीं होगा। दिल्ली के दो करोड़ लोगों के परिवार सफाई करेंगे।"

दिल्ली ने दिया देश को मैसेज : केजरीवाल ने कहा, "भ्रष्टाचार दूर करना है। लूटपाट खत्म करना है। जैसे हमने दिल्ली सरकार साफ की है वैसे ही नगर निगम साफ करना है। दिल्ली के लोगों ने पूरे देश को मैसेज दिया है। हम गाली-गलौज करने नहीं आए हैं। हम शरीफों की पार्टी हैं। लोग कहते हैं आप स्कूल और अस्पताल बनवाते हैं, इससे वोट नहीं मिलते। आज दिल्ली के लोगों ने मैसेज दिया है कि स्कूल और अस्पताल बनाने से वोट मिलते हैं। हम पॉजिटिव राजनीति करते हैं। इसे आगे लेकर जाना है। मैं चुने गए सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि अहंकार मत करना। अहंकार करने से बड़े-बड़े लोगों का पतन हो जाता है।"


Suggested News