बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बजरंगी भाईजान के बाद अब अक्षय कुमार की इस सौ करोड़ी फिल्म का बनेगा सिक्वल, जानें कब जाएगी फ्लोर पर

बजरंगी भाईजान के बाद अब अक्षय कुमार की इस सौ करोड़ी फिल्म का बनेगा सिक्वल, जानें कब जाएगी फ्लोर पर

DESK : दो दिन पहले सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के सिक्वल बनाए जाने की घोषणा की थी। अब बारी अक्षय कुमार की है। जिनकी सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर के भी सिक्वल बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा हो गया है और अगले साल फिल्म फ्लोर पर जा सकती है। 

अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर राउडी राठौर 2012 में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म ने सौ करोड़ से अधिक की कमाई की थी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था। वही फिल्म की सह निर्माता शबीना खान ने साल 2019 में राउडी राठौर 2 का एलान किया था।

स्क्रिप्ट पर चल रहा था काम

पिछले दो साल से फिल्म के लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद  स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। एक चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि मैं अभी राउडी राठौर 2 की स्क्रिप्ठ लिख रहा हूं। क्योंकि भंसाली साहब ने सीक्वल लिखने के लिए मुझसे संपर्क किया था। मैं जल्द ही इस स्क्रिप्ट को पूरी कर लूंगा। हालांकि उन्होंने इस बात से अनभिज्ञता जाहिर की है कि फिल्म का निर्देशन कौन करेगा।

साथ में नजर आ सकते हैं अक्षय-सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा पारो की भूमिका में एक बार फिर से नजर आ सकती हैं। साथ ही फिल्म में शिवा और पारो के मुख्य किरदारों के सीक्वल में दिखने की उम्मीद है। इस सीक्वल की कहानी पूरी तरह से नई होगी। जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी। ये फिल्म अगले साल 2022 के अंत मे फ्लोर पर आने की उम्मीद है।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म राउडी राठौर हिट तेलुगु फिल्म विक्रमार्कुडु की रीमेक है, जिसकी स्क्रिप्ट को के वी विजयेंद्र ने ही लिखा था। साल 2012 में आई फिल्म में अक्षय कुमार ने डबल शिवा और आईपीएस विक्रम सिंह राठौर का किरदार निभाया है। एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी मुख्य रोल प्ले किया है। 

Suggested News