बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आईपीएल 2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने पर ईशान किशन के गृह जिला में खूब बंटी मिठाइयां, पटाखे भी जमकर फोड़े गये

आईपीएल 2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने पर ईशान किशन के गृह जिला में खूब बंटी मिठाइयां, पटाखे भी जमकर फोड़े गये

नवादा. ईशान किशन के घर पर खुशी का माहौल है. उनकी दादी ने कहा कि ईशान और भी बड़ा मुकाम हासिल करेगा। पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर सावित्री शर्मा ईशान किशन की दादी है।  जिले के तमाम लोग लगातार बधाई देने के लिए ईशान के घर पहुंच रहे हैं। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2022 में 15.25 करोड़ खरीदा है।

खिलाड़ी गुलशन कुमार, अजीत कुमार आदि कई खिलाड़ियों ने उनकी दादी से मिलने के लिए पहुंचे और मिठाई देकर दादी को बधाई दी। जगह-जगह पर लोगों के द्वारा मिठाई व पटाखा फोड़ा जा रहा है। ईशान किशन पर मुंबई इंडियंस ने धनवर्षा करते हुए 15.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यह आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी बोली है। इससे पहले उन्होंने 2011 में रोहित शर्मा को 9.25 करोड़ में खरीदा था।

ईशान किशन आईपीएल 2022 की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर 15.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। 

Suggested News