बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय के बाद आरा में कुत्तों का आतंक : एक ही रात में 100 से अधिक लोगों को काट लिया

बेगूसराय के बाद आरा में कुत्तों का आतंक : एक ही रात में 100 से अधिक लोगों को काट लिया

ARA : बिहार में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले तक बेगूसराय जिले में कुत्तों ने लोगों का शिकार बनाया था। वहीं अब भोजपुर जिले के आरा शहर में बुधवार की रात एक सनकी कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर करीब सौ लोगों को काट लिया, जिससे पूरे नगर में हड़कंप मच गया। कुत्ते के काटने का शिकार बने लोगों में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। 

आलम यह था कि पागल कुत्ते ने किसी के चेहरे तो किसी के हाथ में काट लिया था। घायल लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच रहे थे। सर्वाधिक लोग शिवगंज, शीतल टोला, मोती टोला, सदर अस्पताल रोड एवं बस स्टैंड रोड पर शिकार हुए। पीड़ितों में केजी रोड, जवाहर टोला, बाबू बाजार, शीतल टोला, धरहरा, महादेवा, मोती टोला, अस्पताल रोड के रहवासी शामिल हैं।

इस घटना के संबंध में भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शिवगंज, शीतल टोला, महादेव रोड और सदर अस्पताल क्षेत्र में बुधवार को कुत्ते ने 70 से ज्यादा लोगों पर हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय नगर निकाय के अधिकारियों ने इतनी ज्यादा संख्या में लोगों को काटने वाले कुत्ते की तलाश तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है।


Suggested News