BIG BREAKING : पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ खाई जहर, इलाज के दौरान तीनों की हुई मौत

NALANDA : नालंदा जिले में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। जिससे माँ के साथ दोनों बच्चों की भी मौत हो गयी।  घटना नूरसराय थाना इलाके के अहियापुर गांव की बताई जा रही है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की महिला का अपने पति से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। आज यह विवाद और अधिक बढ़ गया। जिसके बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए  दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। आनन फानन में इलाज के लिए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान ही तीनों की मौत हो गयी। 

हालाँकि घटना के बाद परिजनों ने शवों को जलाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने दो अधजली शव को बरामद कर लिया है। वहीँ घरवालों में इस घटना के बाद कोहराम मच गया है। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट