बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पांच महीने बाद राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में आज से शुरु हुई मेट्रो सेवा, लोगों की ऐसी रही प्रतिक्रिया

पांच महीने बाद राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में आज से शुरु हुई मेट्रो सेवा, लोगों की ऐसी रही प्रतिक्रिया

Desk : पांच महीने बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आज से मेट्रो की सेवाएं शुरू हो गई। मेट्रो के परिचालन शुरु होने के बाद लोग काफी भावुक नजर आए। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने कुछ लोगों के खिलखिलाते चेहरों वाली तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है। 

वहीं इस ट्वीट के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और लोग अपनी भावनाएं डीएमआरसी के इस पोस्ट पर कमेंट में डालने लगे।एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि मुझे नहीं पता था कि मेट्रो का चलना मेरे लिए इतना भावनात्मक होगा। हालांकि कुछ लोगों ने कोरोना के केस बढ़ने और मेट्रो के चलने को लेकर सवाल भी उठाए हैं। 

बता दें दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए तो मेट्रो सेवा लाइफलाइन जैसी है। एनसीआर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग मेट्रो से यात्रा करते है। मार्च महीने में लगे लॉकडाउन के बाद से पांच महीने से अधिक समय के बाद आज से मेट्रो सेवा की शुरुआत हुई है।   

Suggested News