बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, लवर के घर पहुंचकर गर्लफ्रेंड ने काटा बवाल, भरी पंचायत में बोली- बुलाओ अपने बाप को...

शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, लवर के घर पहुंचकर गर्लफ्रेंड ने काटा बवाल, भरी पंचायत में बोली- बुलाओ अपने बाप को...

PATNA : लव अफेयर का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, एक प्रेमिका ने ब्वॉयफ्रेंड के घर पर शुक्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा की है। वह बॉयफ्रेंड के घर पर पहुंची। फिर भरी पंचायत में सबके सामने ब्वायफ्रेंड को गलियाते हुए बोली बुलाओ अपने बाप को.. लड़की का आरोप है कि उसका बॉयफ्रेंड लगातार 2 सालों तक उससे संबंध बनाता रहा। हमेशा कहता रहा कि वह उससे शादी करेगा। लड़की ने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो वो मुकर गया और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। ये पूरा मामला राजस्थान के हरसोरा थाने के हमीरपुर गांव का है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के हरसोरा थाने के हमीरपुर गांव निवासी शीशराम का पुत्र विजेंदर को भागलपुर के कहलगांव थाने के रहने वाली लड़की से कोटा में पढ़ाई के दौरान दो साल पहले दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गयी। प्यार के चक्कर में पड़ कर लड़की ने विजेंद्र पर इस कदर मेहरबान हो गयी कि उसने अपना सबकुछ समर्पित कर दिया। 

प्रेग्नेंट होने पर खिलाता था गोली

विजेंदर ने भी इसका खुब फायदा उठाया और उसके साथ लगभग दो साल तक लिव इन में रहा। इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गयी। जिसे आरोपी ने गर्भनिरोधक दवा खिला कर जबरन अबॉर्शन करवा दिया। बात जब शादी की आई तो बिजेंदर ने शादी से मुकर गया। इसके बाद प्रेमिका से दूर बिजेंदर भागने लगा। उसे धोखा दिया। इस बात से नाराज लड़की ने महिला थाने में बिजेंदर के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिसवालों ने उसकी मदद नहीं की। जिसके बाद वो सीधे भागलपुर से अपने बॉयफ्रेंड बिजेंदर से मिलने उसके घर राजस्थान पहुंच गयी और जमकर हंगामा करने लगी। इस दौरान लड़की ने कहा कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया है और सारे संबंध खत्म करने की बात करता है। 

बॉयफ्रेंड के परिजन को उठाकर ले गयी पुलिस

इधर, हाई वोल्टेज ड्रामा की सूचना मिलते ही हमीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के के परिजनों को उठाकर थाने ले गयी। लड़की का कहना है कि वो न्याय के लिए (.1,515.8 कि.मी.) की दूरी तय कर आई है यहां और न्याय लेकर रहेगी। लेकिन अब देखना है कि क्या राजस्थान पुलिस इस लड़की के आरोपों की छानबीन करके इसे इंसाफ दिला पाती है या नहीं।

Suggested News