घर से भागकर बगीचे में रोमांस कर रहा था प्रेमी जोड़ा, देखकर हैरान हो गए परिजन, जमकर हुआ बवाल

N4N DESK : घर की बेटी को प्रेमी के साथ बगीचे में छिपा देखकर परिजन हैरान हो गए। बगीचे में बैठकर प्रेमी जोड़ा रोमांस कर रहा था। इसी बीच दोनों को खोजते खोजते परिजन पहुँच गए। हालाँकि दोनों को पकड़कर परिजन घर ले आये। मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के विलासपुर इलाके का बताया जा रहा है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की बिलासपुर में एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया था। जिसके बाद दोनों के परिजन खोजबीन में लगे थे। प्रेमी जोड़ा नैनीताल हाईवे स्थित कोतवाली के समीप एक बाग में छिपा था। खोजते-खोजते लड़की के परिजन सुबह करीब पांच बजे नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे के पास पहुंचे। परिजन जब हाईवे किनारे स्थित एक बाग में पहुंचे तो प्रेमी-प्रेमिका दिख गए। नजारा देखकर घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा।
लाख समझाने के बाद भी दोनों घर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। इस बीच मौके पर भारी बवाल होने लगा। जिसे देखने के वहां भारी संख्या में लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। परिजनों ने कहा कि युवक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगा लाया है। हम लोग खोजते-खोजते परेशान हो गए हैं। अब जाकर दोनों मिले हैं।