बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झामुमो से अलग होकर अब बीजेपी को राज्य की सत्ता तक पहुंचाएंगे चंपाई, शिवराज-हिमंता बिस्वा के सामने ली पार्टी की सदस्यता

झामुमो से अलग होकर अब बीजेपी को राज्य की सत्ता तक पहुंचाएंगे चंपाई, शिवराज-हिमंता बिस्वा के सामने ली पार्टी की सदस्यता

RANCHI : झारखंड की राजनीति में पिछले 15 दिन से चल रही उठापटक का आज आखिरकार अंत हो गया। प्रदेश में सरकार चला रही झारखंड मुक्ति मोर्चा से अलग होने के बाद पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

कोल्हान टाइगर कहे जाने वाले चंपाई सोरेन ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है. रांची के धुर्वा गोलचक्कर मैदान में समारोह में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा. इस दौरान झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।


Suggested News