बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद नरेंद्र मोदी ने कही दिल की बात, जननायक को बताया समाजिक न्याय के पुरोधा

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद नरेंद्र मोदी ने कही दिल की बात, जननायक को बताया समाजिक न्याय के पुरोधा

NEW DELHI : बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती से पूर्व केंद्र सरकार के द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद बिहार के लोगों में खुशी का माहौल है। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जननायक को लेकर बड़ी बात कही है। 

प्रधानमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी जी की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

योगी आदित्यनाथ ने कहा -समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय स्वागत योग्य है!मोदी जी को साधुवाद!

सम्राट चौधरी ने कहा पिछड़ों का हुआ सम्मान

मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मशताब्दी वर्ष के पूर्व संध्या पर "भारत रत्न" दिए जाने की घोषणा की है। इस सम्मान के लिए सभी बिहारवासियों की ओर से मोदी सरकार का बहुत-बहुत आभार। भाजपा ने सदा ही पिछड़े एवं वंचित समाज के उत्थान के नायकों का सम्मान किया है।

Suggested News