बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन दिनों से लापता महिला के शव मिलने के बाद भागलपुर का बिगड़ा माहौल, भारी संख्या में पुलिस बल कर रही कैंप, परिजनों ने कई वाहनों को किया आग के हवाले

तीन दिनों से लापता महिला के शव मिलने के बाद भागलपुर का बिगड़ा माहौल, भारी संख्या में पुलिस बल कर रही कैंप, परिजनों ने कई वाहनों को किया आग के हवाले

PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस अभी एक मामले को सुलझाती की अपराधी नए घटना को अंजाम दे देते हैं। वहीं ताजा मामला भागलपुर का है। जहां रविवार क एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला बीते तीन दिन से लापता थी। वहीं महिला की शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

दरअसल, पूरा मामला भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत रंगरा का है। वहीं महिला की शव मिलने के बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और जमकर बवाल काटा। दक्षिणबाड़ी टोला में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। जबकि पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया। आक्रोशितों ने कई लोगों के साथ मारपीट की है। वहीं कथित तौर पर घटना को कवर करने गए कुछ पत्रकारों की पिटाई की भी बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को फायरिंग करने की नौबत आ गयी। भारी संख्या में पुलिसबल गांव में कैंप कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला तीन दिन पहले अचानक लापता हो गयी थी। जिसका शव दक्षिणबाड़ी टोला में बरामद किया गया। वहीं महिला का शव मिलने के बाद मृतका के परिजन उग्र हो गए और जमकर बवाल काटा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी हमले की जानकारी सामने आयी है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कुछ वाहनों में भी आक्रोशित लोगों ने आग लगा दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

बताया जा रहा कि, महिला के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी कि विगत 16 फरवरी को शोभा देवी दूध पहुंचाने दक्षिणबाड़ी टोला गयी थी लेकिन वो लौटकर घर नहीं आयी। काफी खोजबीन के बाद भी महिला नहीं मिली। वहीं रविवार को उसका शव दक्षिणबाड़ी टोले से बरामद हुआ तो महिला के परिजन आक्रोशित हो गए और बवाल काटा है।


Suggested News