बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पति के मौत के बाद देवर ने भाभी को घर से निकाला, पुलिस से लगायी न्याय की गुहार

BIHAR NEWS : पति के मौत के बाद देवर ने भाभी को घर से निकाला, पुलिस से लगायी न्याय की गुहार

NAWADA : जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोंदपुर गांव के रहने वाली स्वर्गीय विनोद राम की पत्नी सुनीता देवी ने रविवार को थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि देवर रंजीत राम के द्वारा उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाता है ना ही उन्हें भोजन दिया जाता है। 

देवर व गोतनी के द्वारा बुजुर्ग महिला की पिटाई भी की जाती है। महिला ने आवेदन में कहा है कि हमारा कोई सहारा नहीं है ना कोई संतान है ना हमारे पति है। अब हमें घर से भी बेदखल कर दिया गया है। 5 साल से लगातार इधर उधर काम कर अपने घर के बाहर में सोती हूं। हमारी उम्र भी 50 से ऊपर हो गई है। हमें घर में प्रवेश नहीं मिलता है। सबसे दुख की बात तो यह है कि इस उम्र में भी बेदखल कर दी गई है। 

बता दें कि सुनीता देवी की जुबान से आवाज भी सही से नहीं निकलती है। बोलने में भी असमर्थ है। किसी ने उनकी दर्द को देखा और आवेदन लिखकर सुनीता देवी को दिया और वे उस आवेदन को लेकर टाउन थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। 10 साल पहले सुनीता देवी के पति का देहांत हुआ है। 5 साल तक परिवार वालों ने उन्हें अपने साथ रखा। लेकिन 5 साल बाद उन्हें घर से बेदखल कर दिया। वह इधर उधर काम करके अपना दिन गुजार रही है। थाना प्रभारी ने कहा है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News