बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : युवक की हत्या के बाद थाने में जाकर आरोपी ने किया सरेंडर, परिजनों ने सम्पत्ति के लिए हत्या का लगाया आरोप

BIHAR NEWS : युवक की हत्या के बाद थाने में जाकर आरोपी ने किया सरेंडर, परिजनों ने सम्पत्ति के लिए हत्या का लगाया आरोप

BETTIAH : गौनाहा प्रखण्ड के सहोदरा थाना क्षेत्र के जमुनिया पँचायत के प्रेमनगर में शुक्रवार की रात्रि करीब 7: 30 बजे तीस बर्षीय अबिनाश कुमार पिता गोवर्धन राम की हत्या गला रेत कर कर दी गई। जिसकी सूचना पुलिस को खुद हत्यारा बिमलेश राम ही सहोदरा पुलिस को थाने पहुंच कर दी। 

तत्पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद करके थाने लाई। मृतक की माँ कुसमी देवी ने सहोदरा थाना में एक आवेदन देकर यह आरोप लगाया है कि मेरी बहु यानी कि मृतक की पत्नी रेखा देवी का गैर मर्द से भी संबंध था। वह कई बार घर से भी भाग गई थी। 

मृतक की माँ ने थाने में दिए आवेदन में बिमलेश राम और भोज राम दोनों पिता दीनदयाल राम,  रेखा देवी पति अबिनाश कुमार के साथ त्रिवेणी राम, संतोष राम, विजय राम तीनों पिता दीनदयाल राम सभी साकिन प्रेम नगर ने चाकू से गला काटकर मेरे पुत्र की हत्या कर दी है। सहोदरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बिमलेश राम को जिसने सरेंडर किया है उसको जेल भेजा जा रहा है।  जांच करने के बाद दोषियो को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News