बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

News4nation की खबर के बाद सदर अस्पताल में कैदी की पिटाई की एसपी ने दिए जांच का आदेश

News4nation की खबर के बाद सदर अस्पताल में कैदी की पिटाई की एसपी ने दिए जांच का आदेश

NAWADA : नवादा तीन दिनों पूर्व सदर अस्पताल में इलाजरत बंदी की पिटाई की पिटाई की खबर news4nation ने सबसे पहले दिखाई थी खबर के बाद  वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। बंदी की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। 

एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद मामले की छानबीन में जुट गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन की। जांच में वीडियो की सत्यता को परखा जा रहा है। साथ ही यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि इलाज के दौरान बंदी की सुरक्षा में कौन-कौन पुलिसकर्मी थे। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस परिस्थिति में बंदी की पिटाई की गई। एसडीपीओ ने  इलाज कराने वाले बंदियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक पूछताछ की। हालांकि जांच से संबंधित बातें सार्वजनिक नहीं हो सकी हैं। 


गौरतलब है कि पुलिसकर्मी के द्वारा सदर अस्पताल में इलाजरत बंदी को बर्बर तरीके से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोमवार की रात की बताई गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार अकरी गांव के सियालाल यादव नामक बंदी की पिटाई से संबंधित वीडियो है। इस मामले में कारा अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी जेल के नहीं हैं। 

हालांकि वे साफ नहीं कर सके कि आखिर बंदी की सुरक्षा में किस पुलिसकर्मी को लगाया गया था। उनका बयान आने के बाद यह माना जा रहा है कि बंदी की सुरक्षा में जिला पुलिस के जवानों को लगाया गया था। पुलिस लाइन से उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। जिसके बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए सदर एसडीपीओ को जांच की जवाबदेही सौंपी है।

Suggested News