बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में छठ पूजा को लेकर गाँव आये एयरफोर्स जवान की बदमाशों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में छठ पूजा को लेकर गाँव आये एयरफोर्स जवान की बदमाशों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले के रहुई थाना अंतर्गत इमामगंज गांव में मंगलवार को बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर एयरफोर्स जवान की हत्या कर दी गई। परिजन आनन फानन में जवान को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मृतक भुवनेश्वर प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार दिल्ली में टेक्निशयन के पद पर कार्यरत थे। वारदात का आरोप गोतिया के बदमाशों पर लगा है। भूमि विवाद की चर्चा की जा रही है। हालांकि पुख्ता कारणों का पता नहीं चल सका है। मौत की पुष्टि के बाद परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। जहां घंटों बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे कि जवान की मौत हो गई। इस कारण वह शव को निजी क्लिनिक ले गए। इसके बाद रहुई पुलिस अस्पताल पहुंची।

मृतक के बड़े भाई धर्मवीर कुमार ने बताया कि रंजीत दिल्ली में तैनात था। छठ पूजा में शामिल होने गांव आया था। दोपहर में वह गांव में टहल रहा था। उसी दौरान गोतिया के बदमाशों धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। जिसके बाद वह भाई को अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर उसे मृत बता दिए। 

बताया जा रहा है की पूर्व में भूमि विवाद में गोतिया से विवाद हुआ था। जिसमें सुलह हो गया था। अंदेशा है कि उसी विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक को दो पुत्र है। रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में राह चलते मामूली विवाद में घटना प्रतीत हो रहा है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News