बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय ‘पर्ल हार्बर’ की घटना और 300 महिलाओं के वीर गाथा को दिखाती है अजय देवगन की भुज

भारतीय ‘पर्ल हार्बर’ की घटना और 300 महिलाओं के वीर गाथा को दिखाती है अजय देवगन की भुज

DESK : अजय देवगन के फैंस का इंतजार आखिरकार आज समाप्त हो जाएगा। इस साल की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म भुज आज रिलीज की जाएगी। देश की आजादा के 75वें वर्षगांठ पर प्रदर्शित फिल्म पूरी तरह से देश प्रेम से ओत प्रोत है, जिसे सीधे घर में बैठकर देखा जा सकता है। फिल्म को सीधे डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है। 

निर्देशक अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बनी फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही जैसे स्टारकास्ट नजर आएंगे। यह फिल 14 अगस्त 2020 को बरे परदे पर रिलीज़ होना था लेकिन कोरोना की स्थिति देख कर से रद्द कर दिया गया था।

महिलाओं की वीर गाथा को दिखाती है फिल्म

फिल्म 1971 में भारत और पाकिस्तान में हुए युद्ध पर आधारित है। 14 दिन के चले युद्ध में पाकिस्तान ने इंडियन एयरबेस पर 35 बार हमला किया था। जिससे एयरबेस पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। जिसके बाद बेस के इंचार्ज आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक भुज के गांव की 300 महिलाओं के साथ मिल कर एयरबेस का पुनः निर्माण किया था, ताकि इंडियन आर्मी को लेकर आ रही फ्लाइट की लैंडिंग कराई जाए सके। इसे भारत का “पर्ल हार्बर” मूवमेंट भी कहा जाता है। फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के रूप में अजय देवगन नजर आ रहे है।

दर्शकों को फिल्म से उम्मीद

बताया जा रहा है यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित भारत के सबसे आकर्षक फिल्मों में से एक है भुज की कहानी इसलिए यूनिक है कि इससे पहले भारतीय वायु सेना पर कुछ ख़ास फ़िल्में नही बनी थी और इसमें भारतीय वायु सेनाओं की बहादुरी और बलिदान के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों खासकर जंग के दौरान ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को भी पर्दे पर प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने पहले ही बहुत पसंद किया है, अब देखना यह है कि फिल्म लोगों की उम्मीद को कितना पूरा कर पाती है।

लंब समय बाद प्रदर्शित होगी अजय देवगन की फिल्म

भुज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लगभग डेढ़ साल बाद अजय देवगन की कोई फिल्म प्रदर्शित की जा रही है। इससे पहले 2020 में वह आखिरी बार तान्हा जी में नजर आए थे. जो कि उनके पूरे करियर की सबसे कामयाब फिल्म थी।

Suggested News