बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे अजय सिंह ने RLSP का थामा दामन, लड़ेंगे विधान सभा चुनाव

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे अजय सिंह ने RLSP का थामा दामन, लड़ेंगे विधान सभा चुनाव

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे अजय सिंह ने आरएलएसपी का दामन थाम लिया है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।संभावना है कि वे आरएलएसपी के टिकट पर जमुई जिले से विस का चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि,अजय सिंह जमुई के पूर्व विधायक हैं।इस बार भी संभावना है कि उपेन्द्र कुशवाहा उन्हें जमुई से अपना उम्मीदवार बनायें। वहीं आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि 1-2 दिनों में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे।

उपेन्द्र कुशवाहा ने आगे कहा कि हमारे गठबंधन में नये दल जुड़ गए हैं।ओवैसी की पार्टी भी उनके गठबंधन में शामिल हो गई है।बता दें कि उपेन्द्र कुशवाहा ने महागठबंधन छोड़ने के बाद बसपा से गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरे हैं।अब ओवैसी की पार्टी भी इस गठबंधन का हिस्सा हो गई है।

Suggested News