पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
वी. संथाकुमारन नायर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सेवानिवृत्त जोनल मैनेजर थे। उनके परिवार में पत्नी टी. एन. सावित्रीदेवी और चार बच्चे दीपु, निवेदिता, दिव्या और एस श्रीसंत हैं।
S Sreesanths Father Dies- फोटो : news4nation
Sreesanth : पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता वी. संथाकुमारन नायर का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, नायर का इलाज कोच्चि के लिसी अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। विदेश से रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद रविवार को पार्थिव शरीर कोठामंगलम स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा। यहां रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा।
इसके बाद रविवार शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। वी. संथाकुमारन नायर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सेवानिवृत्त जोनल मैनेजर थे।
उनके परिवार में पत्नी टी. एन. सावित्रीदेवी और चार बच्चे दीपु, निवेदिता, दिव्या और एस श्रीसंत हैं।