बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बहार है...AK-47 की भरमार है! पुलिस की साख पर उठ रहे सवाल?

बिहार में बहार है...AK-47 की भरमार है! पुलिस की साख पर उठ रहे सवाल?

PATNA: बिहार की धरती लगातार एके 47 उगल रही है। अकेले मुंगेर पुलिस ने अब तक 22 से ज्यादा AK-47 बरामद किया है। ताजा मामला पटना जिले के बाढ़ का है जिसको लेकर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक दो-दो एके 47 लेकर लहरा रहा है। बताया जा रहा है यह वीडियो विवेका पहलवान के घर का है। वहीं विवेका पहलवान जिनकी मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ अदावत जग जाहिर है।

 इससे पहले अनंत सिंह के आवास से पटना पुलिस एक एके 47 बरामद कर चुकी है। इस मामले में अनंत सिंह अभी बेउर जेल में बंद हैं। लेकिन दो-दो एके-47 का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधिकारी आखिर कह क्या रहे हैं? जरा देखिए....

वहीं पटना ग्रामीण  के एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि वायरल वीडियो कब का है इसकी जांच हो रही है। बाढ़ और मोकामा के थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम इसकी जांच करेगी। जांच के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

 बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लिपि सिंह ने कहा कि जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई होगी। अब देखने वाली बात होगी की पटना पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।


Suggested News