बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोले अखिलेश सिंह- संगठन की मजबूती और बीजेपी के पटखनी पर होगा फोकस

बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोले अखिलेश सिंह- संगठन की मजबूती और बीजेपी के पटखनी पर होगा फोकस

NEW DELHI : राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद अखिलेश सिंह ने बिहार में कांग्रेस की मजबूती से लेकर बीजेपी को पटखनी देने का लक्ष्य रखा है।

दिल्ली में न्यूज4नेशन से बातचीत करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद हमारी प्राथमिकता पार्टी को कैसे धारदार और सशक्त बनाया जाए, इसपर काम होगा। बिहार में एक बार फिर से कांग्रेस की जमीन को मजबूत करना ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

महागठबंधन में कांग्रेस की मजबूती के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक बहुत पुरानी पार्टी है। बिहार का कोई गांव या टोला नहीं होगा जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं होंगे। बस कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है जिससे बिहार कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगी।

वहीं लालू यादव से अपने संबंध के बारे में बोलते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि लालू यादव से मेरा काफी पुराना संबंध है। ऐसे में महागठबंधन में कोऑर्डिनेशन बनाने में आसानी होगी और ऐसे भी कांग्रेस का सबसे विश्वसनीय दल आरजेडी ही रही है, लालू यादव का हाल ही में सफल ऑपरेशन हुआ है। हमलोग दुआं करते हैं कि वो जल्द स्वस्थ होकर लौटे और महागठबंधन की मजबूती में जुट जाएं।

अखिलेश सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में महागठबंधन बीजेपी का पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर देगी। कल ही में कुढ़नी में हुए उपचुनाव के परिणाम को देख लिजिए, एनडीए दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आ रही है।


Suggested News