बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार के इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार के इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

PATNA : बिहार में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में आंधी, तूफान के साथ मेघ गर्जन की संभावना जतायी है। बिहार के भागलपुर और बांका जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए जानकारी दी है।

बता दें कि बिहार में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी का दौर चल रहा है। राजधानी पटना का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

 गया में तो मौसम सबसे ज्यादा गर्म है। वहां शनिवार को तापमान करीब 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में राजस्थान और मध्यप्रदेश की ओर से आने वाली गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में कमी की संभावना नहीं है।

Suggested News