ब्राह्मणों को गोलबंद करेगा अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा : डॉ. मधुरेंदु पांडेय

PATNA : अखिल भारतीय सर्व ब्राम्हण महासभा गयाजी धाम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय  ने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए और वर्तमान राजनीतिक परिवेश में ब्राह्मणों को गोलबंद होने की जरूरत पर बल दिया है। पांडेय ने सूबे के ब्राह्मणों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी का अराध्य एक ही है।इसलिए अपने आपको बड़े छोटे का भेदभाव व भावना से परे होकर एकजुट हों। कहा कि  एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत धार्मिक ग्रंथों का अपमान तो कहीं जाति का बंटवारा का जिम्मेदारी ब्राह्मणों पर थोप कर सभी दलों द्वारा ब्राह्मणों को राजनीतिक हाशिए पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उसमें आशातीत सफलता भी इन लोगों को मिल रही है। 

पांडेय ने कहा कि ब्राह्मणों का वोट जिसे मिलते आ रहा है वह राजनीतिक दल भी ब्राह्मणों को अब टिकट देने में दोयम दर्जे का व्यवहार कर रहा है। विधानसभा हो या लोकसभा का चुनाव ब्राह्मणों का वोट प्रसाद की तरह बंट जाता है। देश का कोई भी ऐसा राष्ट्रीय दल या क्षेत्रीय दल नहीं है जिसे कि ब्राह्मणों का वोट उसे ना मिलता हो। बावजूद संख्या होते हुए भी ब्राह्मणों को टिकट ना देना एक पूर्व सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है। 

डॉ. पांडेय ने कहा कि सभी ब्राह्मणों को चाहे वह कोई भी ब्राह्मण हो सब गोलबंद होकर वैसे राजनीतिक दलों के प्रति अपने मतदान का प्रयोग करें जो दल उन्हें सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी में टिकट देता हो। पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा गया जी धाम वैसे सीटों का चिन्हित करने का काम कर रहा है जहां ब्राह्मणों की संख्या टिकट लेने लायक ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मगध प्रमंडल में 7 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं यहां ब्राह्मणों की बहुलता है फिर भी लोग उसे नकार कर दिया  जाता है। उन्होंने दावा के साथ कहा कि ब्राम्हण समाज जिधर हो जाएगा, सरकार उसी का बनना निश्चित होगा। बिहार के 40 से 50 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां ब्राह्मणों के फैसले पर चुनाव परिणाम टिका होता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण बिहार के ब्राह्मणों खासकर मगध के ब्राह्मणों के साथ नाइंसाफी हो रही है। कोई भी दल इन जाति की तरफ ध्यान नहीं देता है जबकि ब्राह्मणों की आबादी मगध में अच्छी खासी है। यह वर्ग जिधर गोलबंद होकर जिस दल को साथ दे देगा उसका चुनाव जीतना शत प्रतिशत निश्चित है।

Nsmch
NIHER

डॉ. पांडेय ने बिहार के उन तमाम ब्राह्मणों से एकजुट होने का आह्वान किया है जो खंड खंड में बंटकर अपनी ताकत को कमजोर कर लिए हैं। सभी ब्राह्मणों को एकजुट होना समय की मांग है। एकजुट अगर नहीं हुए तो आनेवाली पीढ़ी अपको कतई माफ नहीं करेगी। इन सब बातों को देखते हुए अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा गया जी धाम ने खंड खंड में बटे ब्राह्मणों को गोल बंद करने का पुनः अभियान चलाएगा। इन्हीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण  महासभा गया जी धाम के राष्ट्रीय अधिवेशन  पटना में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह तक करने की बातें राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर पांडे से हो चुका है