बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा की सभी नीतियां झूठी, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का बड़ा बीजेपी पर बड़ा हमला

भाजपा की सभी नीतियां झूठी, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का बड़ा बीजेपी पर बड़ा हमला

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा और पटना में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले देश की सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के झूठे और खोखले वादे का मकसद सिर्फ आपका वोट लेकर देश की सत्ता पर काबिज होना है। 

उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज जो राजनीति हावी है, वह सिर्फ अलगाव फैलाने, आपसे फायदा उठाने वाली राजनीति है। प्रधानमंत्री मोदी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं और किसानों के आंदोलन के दौरान यह बहुत स्पष्ट हो गया था। उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा की सारी नीतियां सब झूठी हैं। वह जनता के सामने खोखले वादे करते हैं। जितनी हल्की बातें भाजपा वाले करते हैं, वो सब सिर्फ और सिर्फ सत्ता पाने के लिए है। उन्‍हें बस किसी भी तरह से सत्ता हासिल करनी है। 

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का साथ निभाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज जो सरकार बैठी है उसका संविधान पर विश्वास नहीं है। आज संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने की साजिश हो रही है। दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए कई वादा किया थे, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं हुआ। 

सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित सहनी ने कहा कि आज दस सालों में विकास के नाम पर पांच किलो ग्राम अनाज देने की बात की जा रही है। सहनी ने इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद सरकार की प्राथमिकता युवा को नौकरी, किसानों को सम्मान और गरीबों का अधिकार होगा।

Suggested News