बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन की सातों पार्टियाँ करेगी शंखनाद, पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को रैली का होगा आयोजन

BHAGALPUR : राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आज भागलपुर के स्थानीय होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा की इस देश की लोकतांत्रिक व संवैधानिक व्यवस्था को भाजपा ने पूरी तरह से बर्बाद कर रखा है। बीजेपी इस देश को तोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके खिलाफ महागठबंधन की सातों पार्टियां मिलकर पूरे सूबे में रैली निकालकर भारतीय जनता पार्टी को व केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

वहीं उन्होंने कहा की सीमांचल के पूर्णिया रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को इस रैली का शंखनाद किया जाएगा। इस रैली में महागठबंधन के सातों पार्टियां भाग लेगी। जिसके माध्यम से देश की चरमराई अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर महागठबंधन रैली निकालकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देने का काम करेगी की अभी भी हिंदू मुस्लिम और हिंदुस्तान पाकिस्तान में भेद बता कर लोगों को बांटना बंद करो।

Nsmch
NIHER

वही राजद के पूर्व सांसद बुलो मंडल ने कहा की संविधान और संघीय ढांचा को क्षत-विक्षत करने का काम भारतीय जनता पार्टी की है।  सभी सरकारी विभागों को निजीकरण करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है।  यह कहीं से सही नहीं है। 

उन्होंने कहा की इसको लेकर महागठबंधन एकजुट हुई है और उनके विरोध में रैली निकाल रही है।  यह रैली पूरे सूबे में किया जाएगा।  प्रेस वार्ता के दौरान जयप्रकाश यादव, पूर्व मंडल चक्रपाणि, हिमांशु, चंद्रशेखर यादव के अलावा दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट