बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना-लखनऊ, पटना-न्यू जलपाईगुड़ी के साथ रांची से वाराणसी के बीच भी चलाई जाएगी वंदे भारत, जानें क्या होगा रूट

पटना-लखनऊ, पटना-न्यू जलपाईगुड़ी के साथ रांची से वाराणसी के बीच भी चलाई जाएगी वंदे भारत, जानें क्या होगा रूट

PATNA : बिहार में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में इजाफा होनेवाला है। पिछले तीन दिन में दो वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया है। अब खबर आ रही है कि एक और वंदे भारत बिहार को मिलने जा रहा है। भारतीय रेलवे द्वारा पटना-लखनऊ और न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत के साथ तीसरी वंदे भारत भी शुरू करने जा रही है। जो रांची से वाराणसी तक चलाई जाएगी। बताया जा रहा है कि तीनों ट्रेनों को आगामी 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं।

पांच हो जाएगी वंदे भारत की संख्या

फिलहाल बिहार में दो वंदे भारत चल रहे हैं, जो पटना से रांची और पटना से हावड़ा के बीच चल रहे हैं। तीनों वंदे भारत के शुरू होने के बाद बिहार में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या पांच हो जाएगी। इसके अलावा सामान्य वर्ग के लिए पहले से अमृत भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है। 

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस दिन प्रधानमंत्री देशभर के लिए कई रेल परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं. इसमें यह तीनों वंदे भारत भी शामिल है. इन ट्रेनों का ठहराव जिस स्टेशन पर होगा वहां कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।  रांची से वाराणसी के बीच आठ चेयरकार कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 12 मार्च से चलेगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे। यह जानकारी सांसद संजय सेठ ने दी।

दो रूट पर विचार

कोलकाता मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के रूट और समय सारणी का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है. हालांकि, दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा पूर्व में बोर्ड को समय सारणी भेजी गयी थी. इसमें इस ट्रेन का रूट रांची, लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए बनारस तक प्रस्तावित किया गया था.

वहीं, दूसरा रूट रांची, मुरी, गया होते हुए बनारस तक प्रस्तावित था. अगर ट्रेन लोहरदगा-टोरी मार्ग से चलेगी, तो यह 6:20 घंटे में बनारस पहुंच जायेगी। रुट पर जल्द फैसला होने की बात कही जा रही है। 

सांसद सेठ ने बताया कि रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से रांची और लोहरदगा के यात्रियों को वाराणसी आने-जाने में सुविधा होगी। रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी और डालटनगंज, गढ़वा रोड व पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।

ट्रेन का किराया 1390 से 2600 रुपये होगा। यह सुबह 5.50 बजे वाराणसी से रवाना होगी और रांची दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। वहीं, रांची से यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और वाराणसी शाम 7.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन छह घंटे 20 मिनट में 481 किमी की दूरी तय करेगी। ट्रेन का किराया 1390 से 2600 रुपये होगा। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति ने समय-सारणी को लेकर सुझाव भी दिए थे।

यह दो वंदे भारत भी इस माह से

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर, साहेबगंज, अकबरपुर होते अयोध्या से लखनऊ तक जाएगी. वहीं केसरिया रंग वाली पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस बख्तियारपुर, मोकामा, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, किशनगंज और कटिहार के रास्ते जाएगी। 


Suggested News