बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा के लाल का कमाल, दुबई फ्रांस और अफ्रीका के बाद अब बनाया एक और रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

दरभंगा के लाल का कमाल, दुबई फ्रांस और अफ्रीका के बाद अब बनाया एक और रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा स्थित कलिगांव के प्रिंस कुमार झा ने बनारस में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर मिथिला के लोगों को गौरवान्वित किया है। बनारस में गोल्ड मेडल मिलने की जानकारी जैसे ही कलिगांव पहुंची कि गांव सहित आसपास के लोग प्रिंस के घर पहुंचकर बधाई देने का सिलसिला जारी है। तथा उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

दरअसल, आठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में कलिगांव के प्रिंस कुमार झा ने भी शिरकत किया। चैंपियनशिप में बिहार, यूपी, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, आंध्र प्रदेश सहित पंद्रह राज्यों के बारह सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

वहीं प्रिंस के पिता महेश झा ने कहा कि प्रिंस 7 साल की उम्र से जूडो कराटे खेल रहा है। 7 साल की उम्र से लेकर 21 साल के बीच में प्रिंस ने ब्लैक बेल्ट हासिल कर रखा है। उन्होंने बताया कि प्रिंस नेशनल और इंटरनेशनल दोनों गेम खेलता है।

वहीं महेश झा ने बताया कि प्रिंस ने इटली में आयोजित वर्ल्ड कप में भी भाग लिया। उसके बाद दुबई में आयोजित प्रतियोगिता में प्रिंस सिल्वर और गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। उसके बाद कॉमनवेल्थ गेम में भी साउथ अफ्रीका में खेल चुका है। वहां भी उसको कांस्य पदक मिला था। 

उन्होंने बताया कि नेशनल स्तर पर प्रिंस के पास 18 गोल्ड मेडल, 7 से 8 सिल्वर पदक तथा कांस्य पदक है। प्रिंस निरंतर अपने मुकाम में आगे बढ़ता जा रहा है। इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहता है। साथ ही पढ़ाई लिखाई में भी प्रिंस काफी अच्छा है।

Suggested News