बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉ गुणवन्त सिंह मोंगिया जी ने किया अमृत अमूल पार्लर का भव्य उद्घाटन....

डॉ गुणवन्त सिंह मोंगिया जी ने किया अमृत अमूल पार्लर का भव्य उद्घाटन....

गिरिडीह : गिरिडीह शहर के हृदय कहे जाने वाले टॉवर चौक पर अमृत अमूल आइसक्रीम पार्लर प्रतिष्ठान का उद्घाटन हुआ। अमूल पार्लर का उद्घाटन  मोंगिया स्टील एंड  ग्रुप के सी. एम. डी. डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया जी ने फीता काटकर किया। इस प्रतिष्ठान में अमूल के विभिन्न प्रकार के अमूल प्रोडक्ट जैसे कि बटरस्कॉच, चोकोकरुंच, डिलाइट, वनीला से लेकर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट प्रोडक्ट व व्यंजनो मिलेगे हैं।शहर के लोग इस पार्लर के खुलने से लोग बहुत उत्साहित हैं और अमूल प्रोडक्ट व व्यंजनों का लुप्त उठा रहे हैं।

वहीँ  दुकान के प्रोपराइटर बलविन्दर सिंह, चरणजीत सिंह के इस पहल को लोगों ने सराहा। इस दौरान अमूल पार्लर के संचालक चरनजीत सिंह सलूजा और बलविंदर सिंह सलूजा के अलावा कांग्रेस नेता नवीन चौरासिया, दीपक शर्मा, नीरज शाहाबादी समेत कई लोग मौजूद थे। वहीँ मोंगिया स्टील के सीएमडी डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि अब गिरिडीह भी बड़े शहरों की राह पर चल निकला है पहले जो आनंद हम बड़े शहरों में उठते थे ..अब गिरिडीह में भी मिल रहा है ये बड़े ही खुशी और गर्व की बात है, मूल पार्लर के संचालक चरनजीत सिंह सलूजा ने कहा कि उन्होंने इस अमूल पार्लर का नाम अपनी माँ अमृत कौर के नाम से रखा है।

अमूल एक पूरे विश्व मे जानी पहचानी कंपनी है इस अमृत अमूल पार्लर में अमूल कंपनी की सभी तरह के आइटम उपलब्ध है। जहाँ आप अपने पूरे परिवार के साथ आनंद उठा सकते है। इस अमूल पार्लर में अमूल आइसक्रीम के अलावा कई प्रकार के मिल्क शेक, जूस, बटर, चीज, चॉकलेट, बिस्किट के अलावा और भी कई चीज़े उपलब्ध है।

Suggested News