बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार को टाइड मद में मिले 1112 करोड़ की राशि, इस 'पैसे' से पंचायतों में होंगे कई काम.....

बिहार को टाइड मद में मिले 1112 करोड़ की राशि, इस 'पैसे' से पंचायतों में होंगे कई काम.....

PATNA : बिहार को 15 वें वित्त आयोग से टाइड मद में 1112 करोड रुपए मिले हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत सरकार द्वारा यह राशि उपलब्ध कराई गई हैं। जिससे बिहार के त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में नल- जल का काम, छठ घाट का निर्माण, कचरा प्रबंधन, पक्की गली-नाली निर्माण कराए जाएंगे।

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। 15वें वित्त आयोग की सिफारिश पर बिहार को यह राशि जारी की गई है। पंचायती राज मंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया है। 

टाइड मद में बंगाल को 978 करोड़, तमिलनाडु को 799 करोड़, गुजरात को 708 करोड़, उत्तर प्रदेश को 2162 करोड़, झारखंड को 374 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है। वहीं अन्य राज्यों को भी 15 वें वित्त आयोग की सिफारिश पर राशि जारी की गई है।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News