बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नालंदा में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नालंदा. नूरसराय थाना क्षेत्र के मल बिगहा गांव में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान 3 साल के बच्चे की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक 3 साल का प्रियांशु कुमार है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजबल्लभ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 2 मई को गांव में बारात आई थी। नाचते गाते बाराती दुल्हन के घर पहुंचे। यहां वरमाला के पहले समधी मिलन का रस्म चल रहा था। उसी दौरान राजबल्लभ यादव व उसका सहयोगी कट्टा से हर्ष फायरिंग करने लगा। उसी दौरान 3 साल का प्रियांशु गोली लगने से जख्मी हो गया। परिजन बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना ले गए। जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार ने घटना की प्राथमिकी नूरसराय थाने में दर्ज कराई। मृतक अपने ननिहाल आया था, जहां घटना हुई।

थाना अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। बच्चे की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया है।

Suggested News