बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे वृद्ध की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे वृद्ध की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनचक गांव के समीप अवस्थित कोलबिघिया बहियार में ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरनचक गांव निवासी जनार्दन मंडल (62) वर्ष तथा विभाष राय अपने -अपने खेतों में धान का बिचड़ा गिराने गये थे। तभी अचानक ठनका गिर गया। ठनके की चपेट में आने से दोनों व्यक्ति जख्मी हो गए। 

परिजनों की मदद से दोनो जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जनार्दन मंडल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी विभाष राय का प्राथमिक उपचार कर स्थिति में सुधार देख उन्हें घर भेज दिया गया। जनार्दन मंडल की मौत का सूचना मिलते ही मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। 

मृतक की पत्नी तीरा देवी समेत अन्य परिजनो का रो -रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनो का करूण रूदन देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की भी आँखे नम हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव का व्यक्ति था। मृतक को दो पुत्री है जिसका विवाह मृतक ने अपने जीवन काल के दौरान ही कर लिया था।

बताया जा रहा है की मृतक अपने घर की देखभाल करने के लिए अपने नाती पिन्टु कुमार को अपने पास रख लिया था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट  

Suggested News